Categories: UTTARAKHAND

अब बिजली कर्मचारियों के लिए भी महंगी हुई बिजली, टैरिफ के आधार पर बढ़ाया फिक्स चार्ज

Dehradun: प्रदेश में बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए भी बिजली महंगी हो गई है। ऊर्जा निगम ने हाल में जारी हुए टैरिफ आदेश के आधार पर सभी कर्मचारियों का फिक्स चार्ज बढ़ा दिया है। मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इस साल घरेलू श्रेणी में नियामक आयोग ने टैरिफ में 9.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस परिपेक्ष्य में ऊर्जा निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को मिलने वाली बिजली का फिक्स चार्ज भी रिवाइज किया गया है।चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व ऑपरेटिंग स्टाफ के लिए फिक्स चार्ज 118 से बढ़ाकर 129 रुपये माहवार, तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के लिए फिक्स चार्ज 174 से बढ़ाकर 190 रुपये, जेई व उनके समकक्ष के लिए 315 से बढ़ाकर 344 रुपये, एई, एक्सईएन व उनके समकक्ष अधिकारियों के लिए फिक्स चार्ज 438 से बढ़ाकर 478 रुपये, डीजीएम व समकक्ष अधिकारियों के लिए 612 से बढ़ाकर 668 रुपये, जीएम व समकक्ष अधिकारियों के लिए 746 से बढ़ाकर 814 रुपये प्रतिमाह फिक्स चार्ज हो गया है। ये बढ़ोतरी, यूपीसीएल के अलावा यूजेवीएनएल व पिटकुल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों पर लागू होगी।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

7 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

7 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

8 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

1 day ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

1 day ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

1 day ago