Categories: sports news

पेरिस ओलंपिक: सीन नदी पर होगी अनोखी ओपनिंग सेरेमनी, 6 किलोमीटर तक नावों में परेड करेंगे एथलीट

पेरिस: ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई को होगी। इसके लिए पेरिस को पूरी तरह से सजा दिया गया है और सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पेरिस ओलंपिक में 10 हजार से ज्यादा एथलीट्स हिस्सा लेने जा रहे हैं। ओलंपिक के इतिहास में तीसरी बार पेरिस में खेलों के महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इससे पहले साल 1900 और उसके बाद 1924 में ओलंपिक खेल की मेजबानी पेरिस शहर ने की थी। अब पेरिस में 100 साल बाद ओलंपिक की मेजबानी हो रही है।

बेहद खास होने वाली है पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी

इतिहास में पहली बार ओलंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह स्टेडियम में नहीं होगा। एथलीट दर्शकों के सामने पेरिस से होकर बहने वाली नदी सीन के किनारे नावों में परेड करेंगे। प्रत्येक राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल की नौकाओं में कैमरे लगे होंगे, जिससे टीवी और ऑनलाइन पर देख रहे दर्शक पूरी गतिविधि को करीब से देख सकेंगे। परेड ट्रोकाडेरो के सामने 6 किमी के अपने मार्ग पर समाप्त होगी, जहां समारोह के अंतिम चरण और उत्सव शो होंगे। बीचबॉल की स्पर्धा ऐतिहासिक एफिल टावर के बगल में होगी।

पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी काफी यादगार होने वाली है। Paris Olympics 2024 की ओपनिंग सेरेमनी पर पूरी दुनिया की निगाहें होंगी। इस बार ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किसी स्टेडियम में नहीं किया जाएगा बल्कि शहर के बीचों-बीच सीन नदी के किनारे आयोजित किया जाएगा। ओलंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार उद्घाटन समारोह किसी स्टेडियम में नहीं होगा।

कुछ इस अंदाज में होगा एथलीटों का परेड

ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी में एथलीट अपने देश के झंडे के साथ परेड में हिस्सा लेते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी यह परंपरा निभाई जाएगी, लेकिन इस बार एक नए रूप में। एथलीटों की परेड पेरिस की सीन नदी पर आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक देश के लिए अलग-अलग नावें होंगी। 90 से अधिक नावों पर सवार होकर एथलीट पेरिस के बीचों-बीच गुजरेंगे। परेड सीन नदी पर 6 किलोमीटर तक चलेगी। इन नावों में कैमरे लगे होंगे, ताकि टेलीविजन और ऑनलाइन दर्शक एथलीटों को करीब से देख सकें।

इस बार दिखेगी लैंगिक समानता
इस ओलंपिक में लैंगिक समानता भी देखने को मिलेगी। कुल 10,500 खिलाड़ियों में आधी महिलाएं होंगी। पेरिस खेलों का पारंपरिक समापन समारोह पुरुषों की मैराथन की जगह महिलाओं की मैराथन से होगा। इस बार 32 में से 28 खेल ऐसे हैं जिसमें पुरुष और महिला दोनों भाग लेंगे।

बारिश की भी है आशंका

सीन नदी पर होने वाले पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में बारिश विलेन बन सकती है। फ्रांस के मौसम विभाग मेटियो फ्रांस ने शुक्रवार की सुबह बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पेरिस में बारिश का अनुमान लगाया है। हालांकि दोपहर को मौसम साफ रहेगा, लेकिन शाम को बारिश हो सकती है, जिस समय ओपनिंग सेरेमनी होनी है।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

1 hour ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

2 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

10 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

11 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

12 hours ago