नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए उनकी उत्कृष्टता की सराहना की है। नीरज, जिन्होंने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, ने इस बार 89.45 मीटर के थ्रो के साथ पेरिस में रजत पदक हासिल किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा, “नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का साकार रूप हैं। बार-बार उन्होंने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। भारत गर्व महसूस करता है कि उन्होंने एक बार फिर ओलंपिक में सफलता हासिल की है।”
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- “नीरज चोपड़ा उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी हैं! उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है. भारत इस बात से खुश है कि वह एक और ओलंपिक सफलता के साथ वापस आये.. रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, “वह अनगिनत आगामी एथलीटों को अपने सपनों को आगे बढ़ाने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे.”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी नीरज की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, “नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह लगातार दो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। भारत को नीरज चोपड़ा पर गर्व है और हम उम्मीद करते हैं कि वह भविष्य में और भी पदक और गौरव हासिल करेंगे।”
इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, नितिन गड़करी समते अन्य दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी.
देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…
रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…
देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…
देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…