Categories: UTTARAKHAND

पिथौरागढ़ की हसीन वादियों में होगी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, मेकर्स को भायी प्राकृतिक खूबसूरती

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की वादियां इन दिनों देशभर में चर्चित हो रही हैं। नदियों, पहाड़, झरनों और हिमालय से सुसज्जित यह जिला अब लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। जिले की सुंदरता अब फिल्ममेकर्स को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही है। यहां अब आने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘सरकारी रोजगार’ के गानों की शूटिंग होने वाली है।

रेड लेपर्ड प्रोडक्शन के बैनर तले जल्द एक हिंदी मूवी ‘सरकारी रोजगार’ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में पांच हिंदी गाने हैं और इन सभी गानों की शूटिंग पिथौरागढ़ में ही होगी। गानों की शूटिंग अक्टूबर महीने में शुरू हो जाएगी। इससे पहले भी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘सोनू और पिंकी फरार’ की शूटिंग यहां हो चुकी है।

फिल्म डायरेक्टर ने की जमकर पिथौरागढ़ की तारीफ

इस फिल्म के निर्देशक विकास प्रजापत हैं, जिन्होंने पिथौरागढ़ पहुंचकर यहां की धार्मिक और खूबसूरत लोकेशन का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि वह शूटिंग के लिए एक शांत और खूबसूरत लोकेशन की तलाश में थे। उत्तराखंड का पिथौरागढ़ जिला उन्हें काफी पसंद आया और अब वह अपनी फिल्म के गानों की शूटिंग यहीं करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग के लिए जगह की तलाश हो चुकी है और अक्टूबर महीने से यहां काम शुरू हो जाएगा।

इस फिल्म में पिथौरागढ़ के स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलने वाला है. साथ ही यहां की बेहतरीन लोकेशन को देखकर अन्य फिल्ममेकर्स का ध्यान भी पिथौरागढ़ की ओर जाएगा, जिससे जिले में पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद होगी.

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

19 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

20 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

20 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

2 days ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

2 days ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

2 days ago