Categories: Dharam Jyotish

जब हुई रावण और ऋषि अगस्त्य के बीच स्पर्धा !!

नई दिल्ली: राक्षस राज रावण शिव, तांडव स्तोत्रम रचयिता उनके नाम मात्र से ही पूरी पृथ्वी, तीनो लोक कापते थे। एक बार दैत्यराज रावण और ऋषि अगस्त्य के बीच में एक स्पर्धा हुई, ये तय हुआ की इस स्पर्धा में जो विजय होगा वो सर्वशक्तिमान कहलायेगा ,स्पर्धा की ये शर्त थी की एक पर्वत के सामने बैठकर जो भी उस पर्वत को अपनी विद्या से, अपनी सिद्धि से पिघला पायेगा वही विजेता साबित होगा। दोनों ने इस शर्त को मंजूर कर लिया ऋषि अगस्त्य और रावण दोनों को ये शर्त मंज़ूर थी सबसे पहले ऋषि अगस्त्य ने अपने हाथ में एक वीणा लेकर उसे बजाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते संगीत से उनके सुर की वजह से थोड़े ही क्षणों के भीतर पूरा पहाड़ पिघलने लगा और ये देख कर रावण चौकन्ना हो गया फिर बारी आई रावण की।

जितने समाये के अन्दर ऋषि अगस्त्य ने पहाड़ पिघला दिया था उससे कम समाये में रावण को पिघलाना था जो बहुत मुश्किल था। रावण ने अपनी वीणा से भी बहुत कोशिश की अपनी विद्या से कोशिश की कि वो ये पहाड़ पिघल पाये लेकिन ये मुमकिन न बना ये देखकर रावण ने अपनी पराजय स्वीकार किया उन्होंने नत्मस्तक किया और ऋषि अगत्या से ये पूछा की आपके पास ऐसी कौनसी सिद्धि है जिसकी वजह से आप ये पहाड़ पिघल पाए, उन्होंने कहा मैंने जिस वीणा के संगीत से पहाड़ पिघलाया है उस वीणा के जो तार है वो याज़ी नामक प्राणी की नस से बने हुए है, याज़ी जो एक प्राणी था वो डायनासोर से भी पहले के समय में रह चुके थे मगर आज भी दक्षिण भारत के मंदिरो में जाओ तो वहां कलाकृतिया देखने को मिलती है। उसमे याज़ी के बहुत से शिल्प देखने को मिलेंगे इतना कहकर ऋषि अगस्त्य ने रावण को ये महाज्ञान दिया की कैसे याज़ी की नसों से वीणा के तार बनाये और बाद में रावण ने सुप्रसिद्ध, रुद्रवीणा का निर्माण किया।

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

17 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

18 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

18 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: अगले 5 दिन होगी बारिश और बर्फबारी, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…

18 hours ago

हल्द्वानी में गरजे राजनाथ: बोले- ‘धामी धाकड़ नहीं धुरंधर हैं’, बोले- अवैध घुसपैठियों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं

सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…

18 hours ago