समुद्र में रावण के नाम का पत्थर भी गया था तैर

अयोध्या: रामायण में छुपी हैं कई रोचक घटनाएं—कुछ जानी-मानी, कुछ विस्मृत। इनमें से एक अत्यंत रोचक घटना है श्री रावण के नाम से जुड़ी। यह घटना समुद्र में तैरने वाले एक पत्थर की है, जिसकी साक्षी खुद उसकी पत्नी, रानी मंदोदरी थी। चलिए, इस अनोखी कथा को और अधिक जानते हैं।

जब समुद्र देव से राम जी ने लंका पहुंचने का उपाय माना तब उन्होंने राम नाम लिखकर पत्थर को समुद्र डालने का सुझाव दिया। समुद्र ने श्री राम को बताया कि वानर सेना के द्वारा ऐसा करने पर समुद्र में श्री राम के अनाम का पत्थर तैरने लगेगा।  श्री राम के आदेश एवं उनके आशीर्वाद से वानर सेना ने राम सेतु के निर्माण का कार्य शुरू किया और एक-एक पत्थर पर श्री राम लिखते हुए उन्हें समुद्र में डालना शुरू किया और वाकई पत्थर तैरने भी लगे और धीर-धीरे सेतु का निर्माण होने लगा। 

रावण को जब इस बात का पता चला तो उसे विश्वास नहीं हुआ और वह समुद्र किनारे यह देखने पहुंचा। ऐसा अनोखा चमत्कार सुन मंदोदरी भी रावण के साथ पहुंची। रावण और मंदोदरी ने देखा कि वाकई राम नाम के पत्थर तैर रहे हैं।  तब रावण ने राम लीला को नकारते हुए इसे पत्थर में कुछ दिव्यता होने की बात कही और अपने नाम पास ही में पड़े पत्थर पर लिखकर समुद्र में फेंका। वह पत्थर डूब गया। रावण ने एक और पत्थर फेंका और वो पत्थर तैर गया। 

मंदोअरी ने जब यह देखा तो वह हैरान रह गईं और सोचने लगीं कि रावण ने तो कोई ऐसा पुण्य कभी किया ही नहीं जो उसके नाम का पत्थर तैरे तो यह हुआ कैसे। मंदोदरी ने श्री राम का ध्यान करते हुए उन्हें से इसके पीछे का कारण पूछा। तब एक दिव्य तेज मंदिदारी के सामने उत्पन्न हुआ और उस तेज में से श्री राम की आवाज आई जो बता रहे थे कि रावण ने उस पत्थर को मन ही मन उनकी सौगंध दी थी। इसलिए रावण के नाम का पत्थर भी राम समुद्र में तैर गया और राम सेतु से जा मिला।  

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

3 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

3 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

4 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

22 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

22 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

23 hours ago