Categories: UTTARAKHAND

दिल्ली से आई मासूम नानी के घर का सफर बना दर्दनाक, गंगा में स्नान के दौरान हुई लापता – तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम

ऋषिकेश: दिल्ली से नानी के घर ऋषिकेश आई नाबालिग नाव घाट पर स्नान के दौरान गंगा के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम गंगा में नाबालिग की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार,  दिल्ली के नरेला निवासी सुरूचि(14) पुत्री रणबीर सनी अपनी नानी रेनू पत्नी स्व. अरूण सनी निवासी मायाकुंड के घर आई हुई थी। दोपहर में सुरूचि पड़ोस में रहने वाली नेहा(15) पुत्री जोगिंदर साहनी के साथ नाव घाट के पास गंगा में स्नान के लिए पहुंची। लेकिन इस दौरान सुरूचि तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में ओझल हो गई।

नेहा नदी से सकुशल बाहर निकलने में सफल रही। सुरूचि के गंगा में डूबने पर आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। जिस पर त्रिवेणीघाट पर तैनात जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवान मौके पर पहुंचे।

काफी तलाश के बाद भी किशोरी के नहीं मिलने पर एसडीआरएफ को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम गंगा किशोरी की तलाश के लिए जुटी रही, लेकिन देर शाम तक भी गंगा में डूबी किशोरी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रहेगा।

Tv10 India

Recent Posts

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट: जवाड़ी के पास टनल में अचानक भू-धंसाव, तेजी से भरा पानी

रुद्रप्रयाग | ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के दौरान सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा…

4 hours ago

उत्तराखंड के साहित्यकारों के लिए बड़ी खबर: बुजुर्ग लेखकों को मिलेगी पेंशन, बनेगा ‘साहित्य कल्याण कोष’; सरकार बढ़ाएगी बजट

देहरादून | उत्तराखंड सरकार अब राज्य के साहित्यकारों की सुध लेने जा रही है। प्रदेश में…

4 hours ago

उत्तराखंड के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी, कार्मिक विभाग ने दी हरी झंडी

देहरादून | उत्तराखंड में खेलों और खिलाड़ियों के लिए सुखद खबर है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में…

5 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: केदारनाथ-यमुनोत्री में बर्फबारी, दून समेत 6 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून | उत्तराखंड में कुदरत के बदले मिजाज ने सबको चौंका दिया है। अप्रैल के पहले…

5 hours ago

हरिद्वार पहुंचे शंकराचार्य: कल बदरीनाथ की ‘गाडू घड़ा’ यात्रा में होंगे शामिल; बोले- चारधाम में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन का फैसला सही

हरिद्वार | महाकुंभ विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…

1 day ago

चारधाम यात्रा पर ‘अलर्ट’ मोड में धामी सरकार: गैस की किल्लत हुई तो वन निगम देगा लकड़ी; CM बोले- श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

1 day ago