देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में जल्द ही विस्तार और फेरबदल होने की संभावना है। भाजपा संगठन इस मुद्दे पर मंथन कर रहा है, और सीएम धामी सोमवार को दिल्ली जाकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि नवरात्र के दौरान नए मंत्रियों की घोषणा हो सकती है।
वर्तमान में उत्तराखंड के सात जिलों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। ऐसे में, मंत्रिमंडल विस्तार में इन जिलों के विधायकों को स्थान मिल सकता है।
देहरादून से मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं, जिससे मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाएं और बढ़ गई हैं।
सीएम धामी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। दिल्ली में पहले से ही प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार मौजूद हैं। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के भी शामिल होने की संभावना है।
23 मार्च 2022 को सीएम पद संभालने के बाद धामी सरकार तीन साल पूरे कर रही है, ऐसे में नए चेहरों को शामिल कर सरकार को मजबूती देने की रणनीति बनाई जा रही है।
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 मार्च से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,…
सार : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी रैली में सीएम धामी के काम की…
सार :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में सीएम धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने…