Categories: UTTARAKHAND

उत्तराखंड: प्रदेश में प्रधानाचार्य के 692 पदों की भर्ती स्थगित, शासन ने आयोग को भेजा पत्र

देहरादून: उत्तराखंड में 29 सितंबर को प्रस्तावित प्रधानाचार्य के 692 पदों पर विभागीय सीधी भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी जाएगी। राजकीय शिक्षक संघ के विरोध के बाद, शासन ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को पत्र भेजकर परीक्षा स्थगित करने का निर्देश दिया है। शासन ने यह निर्णय लिया कि उत्तराखंड राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) राजपत्रित सेवा नियमावली 2022 में संशोधन किया जाएगा ताकि परीक्षा में और अधिक प्रतिस्पर्धा लाई जा सके। संशोधन के बाद ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।

शासन ने सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के खाली पदों को भरने के लिए 50 प्रतिशत पदों पर विभागीय सीधी भर्ती का निर्णय लिया था। इसके लिए 22 फरवरी 2024 को लोक सेवा आयोग को परीक्षा का प्रस्ताव भेजा गया था। यह पहली बार होता कि संशोधित सेवा नियमावली के आधार पर भर्ती होती, लेकिन राजकीय शिक्षक संघ ने शुरू से ही इसका विरोध किया है। उनका तर्क है कि प्रधानाचार्य के सभी पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाने चाहिए।

इन पदों पर विभागीय सीधी भर्ती वर्षों से विभाग में कार्यरत शिक्षकों के साथ अन्याय है। संगठन के प्रदेश भर में विरोध के बाद शासन ने भर्ती स्थगित करने के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को पत्र भेजा है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने आयोग के सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि प्रवक्ता के पद पर कार्यरत कुछ शिक्षक विभागीय परीक्षा में अर्ह नहीं हो पा रहे हैं। इन शिक्षकों की ओर से उच्च न्यायालय नैनीताल में याचिकाएं दाखिल की गई हैं, विभागीय परीक्षा को स्थगित किया जाए।

शिक्षकों का आंदोलन अभी जारी है, भर्ती स्थगित नहीं बल्कि रद्द की जाए। आंदोलन को लेकर आज सभी 13 जिलों की कार्यकारिणी के साथ बैठक होगी। बैठक में आंदोलन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
-राम सिंह चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड परिवहन निगम: 5800 कर्मियों का 2 महीने का वेतन फंसा, शासन से बजट जारी होने का इंतजार

5800 कर्मचारियों की बढ़ी आर्थिक परेशानी; शासन में अटकी 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति, यूनियन ने…

6 hours ago

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के लिए तैयार होगा पर्यावरण एक्शन प्लान; स्थायी कचरा प्रबंधन के लिए केंद्र से बजट की मांग

साल के 12 महीने करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही से नदियां-पहाड़ प्रदूषित; अस्थायी सफाई छोड़ अब…

7 hours ago

उत्तराखंड में मानसून पर भारी आस्था: 125 दिन में 48 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, यमुनोत्री में बना नया रिकॉर्ड

पिछले साल के मुकाबले 5.22 लाख ज्यादा पहुंचे यात्री; बदरीनाथ में सबसे ज्यादा 16.54 लाख…

7 hours ago

बदरीनाथ धाम को हाईटेक अस्पताल की सौगात, अक्तूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मास्टर प्लान के तहत तैयार हो रहा चार मंजिला सब-जिला अस्पताल, 31 अगस्त तक काम…

1 day ago