नैनीताल: नैनीताल जिले के कालाढूंगी–नैनीताल (बजून) मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे पर्यटकों की एक कार सड़क किनारे रुकी थी, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में झारखंड की रहने वाली एक महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झारखंड निवासी महिला पर्यटक पुष्पलता अपने मंगेतर राकेश के साथ कार से कैंची धाम जा रही थीं। रास्ते में अचानक पुष्पलता की तबीयत बिगड़ी और उन्हें उल्टी महसूस हुई। कार को सड़क किनारे रोका गया और पुष्पलता नीचे उतरकर उल्टी कर रही थीं।
तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खो दिया। स्थानीय निवासी और प्रत्यक्षदर्शी पवन जाटव ने बताया, “एक महिला पर्यटक सड़क किनारे खड़ी होकर उल्टियां कर रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पहले एक अन्य कार को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर महिला के ऊपर पलट गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं।”
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता पवन जाटव ने तुरंत तत्परता दिखाई। उन्होंने मौके पर ही एक अन्य वाहन को रुकवाया और गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल राजकीय बीडी पांडे अस्पताल (नैनीताल) पहुंचाया।
बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि महिला के सिर, हाथ और पांव में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
वहीं, हादसे में शामिल दूसरी कार में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, घायल पुष्पलता झारखंड के नलीफ तोशी की रहने वाली हैं। उनके मंगेतर राकेश उत्तराखंड के भिकियासैंण में एक निजी बैंक में मैनेजर हैं। दोनों बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…
मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…
देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत…
देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27…
नानकमत्ता में वीबीजी रामजी योजना पर जिला सम्मेलन का आयोजनटीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्कनानकमत्ता। कैबिनेट…