देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है, जिससे राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सर्दियों ने दस्तक दे दी है. केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. वहीं, राजधानी देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंडक का अहसास बढ़ गया है.
सोमवार को केदारनाथ धाम और सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली.दोपहर के बाद शुरू हुई बर्फबारी से धामों के आसपास की पहाड़ियां बर्फ से ढक गईं, जिससे वहां का नजारा बेहद मनमोहक हो गया.बर्फबारी का आनंद लेने के लिए श्रद्धालु उत्साहित दिखे.इस बर्फबारी को राज्य में सर्दी के मौसम की शुरुआत माना जा रहा है.
मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेश में मौसम के बदलने का पूर्वानुमान जारी किया था.विभाग ने 6 और 7 अक्टूबर को उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया था.
बर्फबारी के बाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. यात्रियों को गर्म ऊनी कपड़े, रेनकोट और जरूरी सामान साथ रखने की सलाह दी गई है ताकि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े. प्रशासन ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग और निर्माण कार्यों पर भी दो दिन के लिए रोक लगा दी है.
मैदानी इलाकों की बात करें तो देहरादून, हरिद्वार और टिहरी समेत कई क्षेत्रों में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट आई. मौसम के इस बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है, लेकिन साथ ही ठंड का प्रकोप भी बढ़ा दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है.
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…