Categories: WORLD

नेपाल विमान दुर्घटना: त्रिभुवन हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा, टेक ऑफ के दौरान रनवे से फिसला विमान, 18 की मौत

नेपाल के काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे पर सौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 19 लोग सवार थे, जिसमें से 18 लोगों की मौत हो गई है.

काठमांडू:नेपाल के काठमांडू के त्रिभुवन हवाई अड्डे पर एक बड़ी दुर्घटना हो गई है. यहां सौर्य एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 19 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि ये विमान पोखरा के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेक ऑफ के दौरान रनवे से फिसल गया, जिसके कारण हादसा हो गया.

सूत्रों के अनुसार हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ. पोखरा जाने वाले सौर्य एयरलाइंस के इस विमान में चालक दल के सदस्य समेत कम से कम 19 लोग सवार थे. हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विमान में लगी आग को बुझा दिया गया है. पायलट को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं. 

जानकारी के मुताबिक त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए विमान हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है. उनके शव निकाले जा चुके हैं. कैप्टन मनीष शाक्य समेत दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. काठमांडू घाटी पुलिस कार्यालय के प्रमुख अतिरिक्त महानिरीक्षक (एआईजी) दीपक थापा ने इसकी पुष्टि की है.

PTI के मुताबिक सौर्य एयरलाइन्स (Shaurya Airlines) का CRJ200 प्लेन सुबह करीब 11 बजे हादसे का शिकार बना. ये फ्लाइट काठमांडू से पोखरा जा रही थी.

बता दें त्रिभुवन एयरपोर्ट को इसकी भौगोलिक स्थिति (हाई अल्टीट्यूड) के चलते सबसे खतरनाक एयरपोर्ट्स में से एक माना जाता है.

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

4 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

5 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

5 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

6 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

6 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago