नई दिल्ली: चौथे टेस्ट मैच को भारत ने 5 विकेट से जीत लिया. जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत की ओर से शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने दमदार बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए 72 रनों की पार्टनरशिप कर भारत को जीत दिला दी. गिल 52 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं जुरेल ने 39 रनों की पारी खेली. एक समय भारत के 5 विकेट 120 रन पर गिर गए थे. लेकिन इसके बाद गिल और जुरेल ने मिलकर कमाल की पारी खेली और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले तीसरे दिन का जब खेल खत्म हुआ तो भारत ने बिना विकेट खोए 40 रन बना लिए थे. भारत की टीम अपने घर पर यह लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही है. टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड की दूसरी पारी केवल 145 रन पर सिमट गई थी. अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान 5 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया था. इसके अलावा भारत ने पहली पारी में 307 रन बनाए थे जिसमें ध्रुव जुरेल ने 90 रन बनाकर कमाल किया था. रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहली पारी में इंग्लैंड ने 353 रन बनाए थे. पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने भारत रप 46 रन की बढ़त बनाई थी. बता दें कि बैजबॉल युग में पहली बार इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. यानी मैक्कुलम के कोच बनने के बाद पहली बार इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में हार मिली है.
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…
जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…
सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…
राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…
देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…