Politics

NDA Meet:राजग बैठक में पीएम मोदी का संदेश: सुशासन पर जोर, बिहार चुनाव को लेकर बनी रणनीति

नई दिल्ली: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राजग ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए दो अहम प्रस्ताव पारित किए। पहला प्रस्ताव ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सशस्त्र बलों के पराक्रम और प्रधानमंत्री मोदी के साहसी नेतृत्व की प्रशंसा में था, जबकि दूसरे प्रस्ताव में अगली जनगणना में जाति गणना कराने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की गई।

बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह राजग का सीएम कॉन्क्लेव था। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता देश की आत्मनिर्भरता और स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी की सटीकता का प्रमाण है। जातिगत जनगणना पर नड्डा ने स्पष्ट किया कि भाजपा जातिगत राजनीति नहीं करती, बल्कि इसका उद्देश्य वंचित, पीड़ित, शोषित और दलित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने इसे समाज की आवश्यकता बताया।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। उन्होंने नेताओं को अनावश्यक बयानबाजी से बचने की नसीहत दी। संघर्ष विराम पर भी पीएम मोदी ने टिप्पणी की। जाति गणना पर उन्होंने कहा कि यह उनकी सरकार के उस मॉडल की दिशा में एक कदम है, जिसके तहत हाशिए पर पड़े और हर क्षेत्र में पिछड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, बैठक में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियानों पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस संबंध में रणनीति पर मार्गदर्शन दिया और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में मिल रही सफलताओं का जिक्र किया। बैठक में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

जे.पी. नड्डा ने यह भी बताया कि 25-26 जून को आपातकाल के 50 साल पूरे होने के मौके पर राजग इसका पर्दाफाश करेगा और लोकतंत्र का गला घोंटने वालों की सच्चाई जनता के सामने लाएगा। सूत्रों के अनुसार, बैठक में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ, सुशासन, आगामी बिहार चुनाव और विभिन्न राजग शासित सरकारों द्वारा अपनाए गए सर्वोत्तम कदमों पर भी विचार-विमर्श हुआ। कई मुख्यमंत्रियों ने अपनी प्रमुख योजनाओं पर प्रस्तुतियां भी दीं।

Tv10 India

Recent Posts

चमोली की बेटी आंचल फरस्वाण के सिर सजा ‘मिस इंडिया उत्तराखंड’ का ताज, अब मिस इंडिया में करेंगी प्रतिभाग

देहरादून/चमोली: उत्तराखंड की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा के मामले…

2 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूरे, परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने बनाया ‘सेल रोटी’, गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष…

3 hours ago

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

11 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

12 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

13 hours ago