Categories: WORLD

जापान में भारत की सबसे तीखी मिर्च (भूत झोलकिया) से बने आलू के चिप्स खाने के बाद 14 छात्रों की बिगड़ी हालत,अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: जापान में भारत की सबसे तीखी मिर्च (भूत झोलकिया) से बने आलू के चिप्स खाने के बाद 14 छात्र बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जापान की स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, यह चिप्स बेहद मसालेदार थे, जिन्हें तकरीबन 30 छात्रों ने खाया था।

रिपोर्ट के अनुसार, 16 जुलाई को एक छात्र टोक्यो के अपने स्कूल में भूत झोलकिया मिर्च से बने चिप्स लेकर आया था। चिप्स को 30 छात्रों ने खाया। हालांकि, चिप्स पर यह चेतावनी भी दी गई थी कि 18 साल से कम उम्र के लोगों को यह उत्पाद नहीं खाना चाहिए। इसके बावजूद छात्रों ने इसे खा लिया।

चिप्स खाते ही मतली और मुंह में दर्द की शिकायत

चिप्स खाने के बाद कई छात्रों ने मतली और मुंह में दर्द की शिकायत शुरू कर दी। छात्रों से शिकायत मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद 14 छात्रों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं, चिप्स बनाने वाली कंपनी इसोयामा कॉर्प (Isoyama Corp) ने इस घटना के बाद एक बयान में 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए चेतावनी दोहराई।

कंपनी ने दी वैधानिक चेतावनी

चिप्स बनाने वाली कंपनी ने कहा, “18 साल से कम उम्र के लोगों को इस उत्पाद को खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह बहुत मसालेदार है। न केवल वे लोग जो मसालेदार खाना पसंद नहीं करते बल्कि मसालेदार खाना पसंद करने वाले लोगों को भी इस उत्पाद को खाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।”

दुनिया की सबसे तीखी मिर्च है भूत झोलकिया

कंपनी के एक अधिकारी ने घटना के लिए माफी मांगी और छात्रों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि भूत झोलकिया दुनिया की सबसे तीखी मिर्चों में से एक है। इसकी पैदावार पूर्वोत्तर भारतीय राज्य असम, नागालैंड और मणिपुर के आसपास के क्षेत्रों में होती है। भूत झोलकिया ने 2007 से 2011 तक दुनिया की सबसे तीखी मिर्च का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Tv10 India

Recent Posts

केदारनाथ धाम: कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच ‘अभेद्य कवच’ बने जवान, शून्य से नीचे तापमान में भी सुरक्षा चाक-चौबंद

रुद्रप्रयाग/केदारनाथ:विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी…

6 hours ago

क्या चारधाम में अब ‘शुद्धिकरण’ के बाद ही मिलेगी एंट्री? नियमों पर छिड़ा सियासी महाभारत

देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही 'प्रवेश नियमों' को लेकर प्रदेश…

8 hours ago

सियासत की भेंट चढ़ी आस्था? चारधाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर छिड़ी नई बहस

देहरादून | देवभूमि उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों में प्रवेश को लेकर लिए गए मंदिर समितियों के…

8 hours ago

‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’: CM धामी आज परेड ग्राउंड से करेंगे भव्य कार्यक्रमों का आगाज़

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…

8 hours ago

उत्तराखंड में मौसम का ‘येलो अलर्ट’: 5 जिलों में 50KM की रफ्तार से चलेगा तूफान, 27 मार्च तक बदला रहेगा मिजाज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने…

8 hours ago

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

1 day ago