Categories: WORLD

भारत के अलावा विदेशों में भी हैं भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर

भारत के अलावा विदेशों में भी हैं भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर

नई दिल्ली: प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की त्रियोदशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व पर बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन देवों के देव महादेव के मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है। बात करें महादेव के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में तो भारत के प्रमुख 12 ज्योर्लिंग मंदिर भगवान शिव को समर्पित हैं। वहीं काशी को शिव की नगरी कहा जाता है। यह देव-दानव सभी के देवता हैं इसलिए शास्त्रों में इन्हें महादेव कहा गया है।

क्या आप जानते हैं भगवान शिव भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पूजे जाते हैं और वहां भी इनकी पूजा अर्चना की जाती है। इसी के साथ महाशिवरात्रि के दिन विदेशों के शिव मंदिरों में भी भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ लगती है। आइए जानते हैं विदेशों के प्रमुख शिव मंदिरों के बार में और यह भी जानेंगे की ये कहां-कहां स्थित हैं।

विदेशों के प्रसिद्ध शिव मंदिर

मुक्ति गुप्तेश्वर मंदिर, ऑस्ट्रेलिया: भगवान शिव का मुक्ति गुप्तेश्वर मंदिर जो की ऑस्ट्रेलिया में है। यह दुनियाभर में प्रसिद्ध है, महाशिवरात्रि के अवसर पर इस मंदिर की दिव्यता देखने लायक होती है। यह शिव मंदिर ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में स्थित है। मंदिर देखने में बहुत ही भव्य है, यहां महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

प्रम्बानन मंदिर, इंडोनेशिया : भगवान शिव का यह प्रसिद्ध मंदिर इंडोनेशिया के जावा प्रांत में स्थित है। प्रम्बानन मंदिर 8 मंदिरों का समूह है, जिसे वहां की भाषा में गोपुर कहा जाता है। यह मंदिर 850 ई,पू. पहले बनाया गया था। भगवान शिव के इस मंदिर की दीवारों पर भगवान विष्णु, हनुमान जी, रामायण काल के चित्र और अन्य देवी-देवताओं के बारे में लिखा हुआ है। महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर की आलौकिक छटा देखने लायक रहती है।

अरुल्मिगु श्रीराजा कलिअम्मन मंदिर, मलेशिया : भगवान शिव का यह प्रसिद्ध मंदिर मलेशियां में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण सन 1922 में कराया गया था। बात करें मंदिर की विशेषताओं के बारे में तो यह मंदिर पूरा कांच से बना हुआ है और इसकी दिवारों पर लगभग 300000 रुद्राक्ष की मालाएं जड़ी हुई हैं।

मुन्नेश्वरम, श्रीलंका : नेपाल की तरह श्रीलंका भी भारत का पड़ोसी देश है। इस देश में भगवान शिव का अति प्राचीन मंदिर है जिसका नाम मुन्नेश्वरम है। यह मंदिर रामायण काल के समय का बताया जाता है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि रावण का संहार करने के बाद भगवान राम ने इसी मंदिर में अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा की थी। महाशिवरात्रि के दिन इस मंदिर की रौनक देखने लायक होती है।

पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल : बात करें भारत के पड़ोसी देश नेपाल कि, तो यहां भगवान शिव का सबसे प्रसिद्ध मंदिर पशुपतिनाथ है। प्रत्येक शिवरात्रि के दिन यहां लाखों की तादात में शिव भक्तों की भीड़ उनके दर्शन के लिए उमड़ती है। पशुपतिनाथ नेपाल की राजधानी काठमांडू शहर में स्थित है। मान्यता है कि केदारनाथ जाने के बाद जो लोग पशुपतिनाथ का सीधा दर्शन करते हैं, फिर उनको कभी भी पशु योनि में जन्म नहीं लेना पड़ता है।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

2 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

3 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

3 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

21 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

22 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

22 hours ago