Categories: Web Stories

इस दिन मनाई जाएगी सीता नवमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

New Delhi: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन पृथ्वी की कोख से माता सीता का प्राकाट्य हुआ था। संतान प्राप्ति की कामना लिए यज्ञ की भूमि जोत रहे राजा जनक को पुत्री के रूप में सीता जी मिली थीं। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2024 में सीता नवमी कब मनाई जाएगी, और इस दिन किस विधि से आपको मां जानकी की पूजा आराधना करनी चाहिए। 

साल 2024 में सीता नवमी का त्योहार 16 मई को मनाया जाएगा। नवमी तिथि की शुरुआत 16 मई गुरुवार के दिन सबुह 6 बजकर 22 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति अगले दिन सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर होगी। सीता नवमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 3 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इस दौरान माता सीता और राम जी की पूजा करने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 

सीता नवमी पूजा विधि

हिंदू धर्म के अन्य पवित्र त्योहारों की ही तरह सीता नवमी के दिन भी सुबह जल्दी उठकर आपको स्नान-ध्यान करना चाहिए। इसके बाद घर के पूजा स्थल में लाल कपड़ा आपको रखना चाहिए और उसपर राम दरबार सजाना चाहिए। इसके बाद धूप-दीप जलाकर पूजा आरंभ करनी चाहिए। पूजा की शुरुआत में आपको पीले फूल माता सीता और राम जी को अर्पित करने चाहिए, इसके उपरांत चंदन या कुमकुम का तिलक लगाना चाहिए। इसके बाद आप रामायण या रामचरितमानस का पाठ इस दिन कर सकते हैं। पूजा के अंत में माता सीता और राम जी की आरती आपको अवश्य करनी चाहिए। इसके बाद प्रसाद के रूप में फल, मिठाई, खीर इत्यादि खुद भी ग्रहण करना चाहिए और घर के अन्य सदस्यों को भी देना चाहिए। इस सामान्य विधि से श्रद्धापूर्वक अगर आप माता सीता की पूजा करते हैं तो आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

सीता नवमी पूजा के लाभ 

अगर सीता नवमी के दिन आप विधि-विधान से सीता जी की पूजा करते हैं तो आपके पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस बात का ख्याल रखें कि सीता जी के साथ ही इस दिन राम जी की पूजा भी अवश्य करें। इस दिन पूजा करने से आपको लक्ष्मी जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है क्योंकि माता सीता को लक्ष्मी मां का अवतार माना जाता है। माता सीता की पूजा करने से आपके घर में कलेश नहीं होता और आर्थिक रूप से भी आप संपन्न होने लगते हैं। इस दिन माता, पत्नि, पुत्री आदि को उनकी पसंद का उपहार देने से माता सीता आप पर प्रसन्न होती हैं। जो स्त्रियां संतान संतान प्राप्ति की इच्छा रखती हैं उनकी मुराद भी माता सीता की पूजा करने से पूरी हो सकती है। 

Tv10 India

Recent Posts

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग: मौजूदा सीजन के बचे हैं आखिरी कुछ दिन, जानिए 30 जून को बंद होने के बाद कब से होगी दोबारा शुरू

सुरक्षा के लिहाज से फैसला: मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और बहाव तेज होने के…

14 hours ago

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले सीएम धामी, अल्मोड़ा में बनेगा भव्य ‘स्मृति द्वार’

शोक संतप्त परिवार से मिले: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैन्य अधिकारी के माता-पिता, भाई…

14 hours ago

नगरासू कांड के बाद चमोली में अलर्ट: इंटरनेट सेवाएं बंद, सीमाओं पर पुलिस और ITBP की भारी तैनाती

चमोली। पड़ोसी जिले रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में हुए घटनाक्रम के बाद अब चमोली जनपद…

15 hours ago

नगरासू गुरुद्वारा विवाद: बंधक सेवादार की सुरक्षित रिहाई, स्थिति अब नियंत्रण में

क्या था विवाद: लंगर के दौरान प्रबंध कमेटी और निहंगों के बीच विवाद के बाद 7…

15 hours ago

उत्तराखंड: चुनाव से पहले कांग्रेस ने मजबूत किया कुनबा, कल सचिवालय घेराव की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार…

15 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में किया योगाभ्यास; उत्तराखंड को वैश्विक योग राजधानी बनाने का संकल्प

चंपावत/बनबसा, 21 जून:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

22 hours ago