देहरादून: उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कैबिनेट बैठक में बिना जमीनी परीक्षण किए विभागीय योजनाओं के प्रस्ताव भेजे जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी विभागीय सचिवों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी योजना या कार्यक्रम का कैबिनेट में प्रस्ताव प्रस्तुत करने से पहले उसका समग्र परीक्षण और आकलन सुनिश्चित करें।
मुख्य सचिव रतूड़ी ने इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों, और अन्य विभागीय सचिवों को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने जोर देकर कहा कि योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी प्राप्त हो सकता है जब उनका जमीनी परीक्षण किया गया हो। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विभागों को एक समान योजनाओं का अध्ययन कर उन्हें मर्ज करने का भी निर्देश दिया है, ताकि दो विभागों के वित्तीय प्रस्तावों के बीच विसंगति से बचा जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि योजनाओं की स्वीकृति प्रक्रिया को सरल किया जाए ताकि अनावश्यक विलंब न हो और योजनाएं समय पर कार्यान्वित हो सकें।
देहरादून | उत्तराखंड में कुदरत के बदले मिजाज ने सबको चौंका दिया है। अप्रैल के पहले…
हरिद्वार | महाकुंभ विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती…
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान…
देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आगामी 19…
नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल):विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया विधि-विधान के साथ शुरू…