Categories: Dharam Jyotish

पुखराज को धारण करने से बदल जाती है किस्मत

नई दिल्ली: पुखराज बृहस्पति ग्रह का रत्न है ज्योतिष में रत्न सभी ग्रहों के हिसाब से बताए गए हैं। राशि और ग्रह के अनुसार रत्न धारण करने से ग्रहों को अनुकूल किया जा सकता है, साथ ही मानव जीवन मे आने वाली समस्याओं को कम किया जा सकता है। रत्न धारण करने से जीवन में सुख-समृद्धि, सफलता के मार्ग भी प्रशस्त होते हैं। इन्हीं रत्नों में से एक है ‘पुखराज रत्न’। पीले रंग का ये रत्न बृहस्पति ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति अनुकूल ना हो, उनके लिए पुखराज बहुत ही शुभ फल दाई माना जाता है। इसे धारण करने से विवाह धन-संपत्ति और मान-सम्मान में उचित फल प्राप्त होता है।

पुखराज पहनने के फायदे
1. पीले रंग का पुखराज पहनने से व्यक्ति को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है. उसके ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है.

2. जो लोग पुखराज पहनते हैं, उनको धन लाभ, संतान सुख, यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है. उनका दांपत्य जीवन भी खुशहाल र​हता है. घर पर मांगलिक कार्यों के योग बनते हैं.

3. यदि आपके विवाह में देरी हो रही है या वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ रही हैं तो आपको पीला पुखराज धारण करना चाहिए. पुत्र कामना के लिए भी लोग पुखराज पहनते हैं.

4. आपके काम में सफलता नहीं मिल रही है, आपके परिवार की उन्नति रूक गई है, सुख और सौभाग्य की कमी है तो आप पुखराज पहन सकते हैं.

5. पुखराज पहनने से व्यक्ति के अंदर आध्यात्म बढ़ता है. योग, साधना की तरफ मन अग्रसर होता है. मानसिक शांति भी प्राप्त होती है.

पुखराज पहनने के नियम

पुखराज कम से कम 5 या फिर 7 कैरेट का पहनना चाहिए। इसे सोने की अंगूठी में पहनना चाहिए। पुखराज को गुरुवार को धारण करना सबसे शुभ होता है। जब इसे पहनना हो तो उस सुबह जल्‍दी उठकर स्‍नान करें और फिर पुखराज वाली अंगूठी को दूध और गंगाजल से स्‍नान करवाएं। इस अंगूठी को दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में पहनें और गुरु के बीज मंत्र का जप करते हुए इसे धारण करने से आपको शीघ्र ही अच्‍छे प्रभाव दिखने लगेंगे।


1. सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति कैसी है. उसके बाद सही रत्ती के पुखराज को पहनना होगा.पुखराज के लिए ज्योतिषाचार्य की मदद लें. फिर उसे सोने की अंगुठी में जड़वाकर पहनें. पुखराज को तर्जनी अंगुली में पहना जाता है.

2.पुखराज को आप गुरुवार के दिन सुबह के समय शुभ मुहूर्त में पहन सकते हैं. इसके अलावा पुष्य नक्षत्र, द्वितीया, एकादशी और द्वादशी तिथि में से किसी भी दिन पुखराज धारण कर सकते हैं.

3. वृष, कन्या, तुला, मकर और मिथुन राशि वाले लोगों को पुखराज नहीं पहनना चाहिए. कर्क, मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातक पुखराज धारण कर सकते हैं.

4. पुखराज के साथ हीरा, पन्ना जैसे रत्न नहीं पहनने चाहिए. इसके लिए आप किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से परामर्श अवश्य कर लें अन्यथा यह आपको लाभी की जगह हानि कर सकता है.

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में कल भारी बारिश की चेतावनी: देहरादून, चमोली और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून (उत्तराखंड) :मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बृहस्पतिवार (6 अगस्त) को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों…

13 hours ago

उत्तराखंड में सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को 2 हफ्ते में जवाब देने के निर्देश, हलफनामा भी होगा दाखिल

नैनीताल (उत्तराखंड) :उत्तराखंड में वन भूमि, राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय राजमार्गों और राजस्व भूमि पर हुए…

13 hours ago

धराली आपदा की पहली बरसी: गीता पाठ के साथ 101 पौधे रोपकर दी श्रद्धांजलि; 115 घर हुए थे तबाह

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) :उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी आपदा को आज…

14 hours ago

हरिद्वार कांवड़ यात्रा: गंगा के तेज बहाव में देवदूत बनी SDRF, 22 शिवभक्तों की बचाई जान; बिछड़े परिवारों का सहारा बनी पुलिस

हरिद्वार (उत्तराखंड)हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब…

16 hours ago

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के लिए 10 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी…

2 days ago