UTTARAKHAND

उत्तराखंड: वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा, धामी कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज

देहरादून: उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 16 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा बजट सत्र के दौरान दिए गए एक विवादित बयान के चलते उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी कुर्सी चली गई। इस्तीफे के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं।

कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट

सीएम धामी हाल ही में दिल्ली दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर चुके हैं। इस मुलाकात के बाद से ही कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं जोरों पर हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस सप्ताह उत्तराखंड मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है। वित्त मंत्री के इस्तीफे के बाद अब कुल पाँच मंत्री पद खाली हो गए हैं, जिन पर नए चेहरे नजर आ सकते हैं।

कौन-कौन हैं मंत्री पद की दौड़ में?

मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के लिए कई विधायकों के नाम चर्चा में हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • देहरादून: विनोद चमोली, खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, मुन्ना सिंह चौहान
  • हरिद्वार: मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा
  • टिहरी: विनोद कंडारी
  • पौड़ी: ऋतु खंडूड़ी
  • रुद्रप्रयाग: आशा नौटियाल
  • नैनीताल: राम सिंह कैड़ा, बंशीधर भगत
  • पिथौरागढ़: बिशन सिंह चुफाल

इसके अलावा, कुछ मौजूदा मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष को हटाकर नए चेहरों को मौका देने की संभावना भी जताई जा रही है।

इस्तीफे पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उनके विरोधियों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया और आतिशबाजी की, जबकि समर्थकों ने नाराजगी जाहिर की। डोईवाला क्षेत्र में व्यापारियों ने विरोध स्वरूप बाजार बंद कर दिया। डोईवाला व्यापार संघ के अध्यक्ष रमेश वासन ने कहा कि प्रदेश में पहाड़ और मैदान की राजनीति बढ़ रही है, जो उत्तराखंड के लिए सही नहीं है।

अब देखना यह होगा कि धामी कैबिनेट का विस्तार कब होता है और किन नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलती है।

Tv10 India

Recent Posts

कुंभ-2027 की तैयारी: हरिद्वार में अब ‘हेलीपैड’ वाला बनेगा नया कंट्रोल रूम, सुखी नदी पर बनेंगे दो आधुनिक पुल

हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है।…

3 hours ago

कुंभ-2027: हरिद्वार में 50.27 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, सीएम धामी ने दिए निर्माण में तेजी के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समग्र विकास और आगामी कुंभ मेला-2027 की…

4 hours ago

उत्तराखंड: चीन सीमा की ‘नीती घाटी’ में गूँजेगी धावकों की पदचाप, पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय ‘नीती एक्ट्रीम अल्ट्रा रन’

जोशीमठ: उत्तराखंड का पर्यटन विभाग राज्य के सीमांत क्षेत्रों को साहसिक पर्यटन (एडवेंचर टूरिज्म) के…

4 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: बारिश से दरके पहाड़, बदरीनाथ-गंगोत्री समेत कई हाईवे बंद

सार : तीन दिन की बर्फबारी के बाद हालांकि आज धूप खिली है, लेकिन रास्ते…

22 hours ago

उत्तराखंड के 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में ‘डेंजर लेवल-3’, प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। उत्तरकाशी,…

23 hours ago

धामी का ‘मिशन 2027’: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही साफ हुआ भाजपा का चेहरा, चुनाव से पहले भरी कैबिनेट

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तराखंड की धामी सरकार का मंत्रिमंडल पूरी…

23 hours ago