Categories: Web Stories

ये है दुनिया का सबसे महंगा सेब,  8 साल में होता है फल

देहरादून: ब्लैक डायमंड एप्पल, जिसे ‘हुआ नियू’ भी कहा जाता है, एक अत्यधिक दुर्लभ और खास प्रकार का सेब है। यह गहरे बैंगनी रंग का होता है और तिब्बत की पहाड़ियों में उगाया जाता है. इसका ऊपरी भाग गहरे बैंगनी से काले रंग का नजर आता है, जो इसे दूसरे तरह के सेबों से अलग बनाता है। इसकी खेती समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर पहाड़ों में की जाती है।

ब्लैक डायमंड एप्पल का स्वाद कुरकुरा और रसदार होता है। इसमें हाई सॉल्युबल फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट डिजीज की रोकथाम में मदद करते हैं। इसमें इनसोल्युबल फ़ाइबर भी होते हैं, जो डाइजेशन सुधारने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, और आयरन की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा, ब्लैक डायमंड एप्पल एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होता है और शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है।

ब्लैक डायमंड एपल (black diamond apple) तिब्बत और भूटान में पाया जाता है मगर अमेरिका में भी ये पाए जाते हैं जहां इन्हें अर्कानसास सेब कहते हैं. ये सेब हुआ नियू (Hua Niu) प्रजाति के सेब हैं जो खास कारण से काले हो जाते हैं और दुनिया में कम ही जगह पर मिलते हैं.

इस दुर्लभ सेब की कीमत प्रति सेब करीब 500 रुपये होती है, लेकिन यह बदलती रहती है। इसे उगाने में बेहद सावधानी और खास तरह के स्किल्स की आवश्यकता होती है। इसके पेड़ को फलदार बनाने में लगभग 8 वर्ष का समय लगता है

Tv10 India

Recent Posts

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मदरसा बोर्ड खत्म, नया प्राधिकरण गठित

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होगा, सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण गठित कर…

17 hours ago

सीएम की समीक्षा बैठक के बाद बड़ा फैसला, निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग तेज होगी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हुए एमओयू के…

18 hours ago

Mussoorie: प्रसिद्ध यात्रा लेखक पद्मश्री ह्यू गैंटज़र का निधन

मसूरी। प्रसिद्ध यात्रा लेखक और पद्मश्री सम्मानित ह्यू गैंटज़र का मंगलवार को 94 वर्ष की…

18 hours ago

रेल बजट में उत्तराखंड को बड़ी राहत: 4,769 करोड़ रुपये से रफ्तार पकड़ेंगी परियोजनाएं

देहरादून: रेल बजट से उत्तराखंड को इस साल 4,769 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत…

2 days ago

Union Budget 2026: सीएम धामी ने केंद्रीय बजट को बताया ‘विकसित भारत’ का आधार

देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27…

3 days ago

मनरेगा से बेहतर वीबी जी रामजी योजना बेहतर, कांग्रेस का राम नाम का विरोध पुराना: रेखा

नानकमत्ता में वीबीजी रामजी योजना पर जिला सम्मेलन का आयोजनटीवी 10 इंडिया मीडिया नेटवर्कनानकमत्ता। कैबिनेट…

3 days ago